बोतलबंद पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें कैसे ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- देखें पानी की शुद्धता जांचने का तरीका

क्या बोतलबंद पानी में ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं, तो कैसे पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की शुद्धता कैसे जांचें। जानें रोजाना बोतलबंद पानी पीना कितना सुरक्षित है, ब्रोमेट और PAHs का शरीर के किन अंगों पर असर पड़ सकता है और पानी की बोतल खरीदते व स्टोर करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?

प्यास लगने पर पानी की बोतल खरीदना हमारे लिए कितना आसान है। रेलवे स्टेशन हो, एयरपोर्ट, ऑफिस या फिर कोई छोटी दुकान, हर जगह पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर आसानी से मिल जाता है। बोतल पर किसी बड़े ब्रांड का नाम और सीलबंद पैकिंग देखकर हम निश्चिंत हो जाते हैं। हमें लगता है कि पानी साफ है तो सुरक्षित भी होगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

how to check packaged drinking water

क्या बोतलबंद पानी सुरक्षित है, कैसे करें इसकी शुद्धता की जांच

पानी की शुद्धता सिर्फ उसके पारदर्शी दिखने, स्वाद या गंध से तय नहीं होती। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक प्रदूषक भी हो सकते हैं, जिन्हें सामान्य तौर पर पहचानना संभव नहीं है। ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) ऐसे ही दो केमिकल हैं, जिनकी मौजूदगी और मात्रा स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय हो सकती है।

End of Feed