Diabetes: पेशाब का रंग देता है डायबिटीज का संकेत, अगर दिखें ये लक्षण तो गंभीर है बीमारी

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 28, 2023, 05:07 PM IST

Symptoms of Diabetes in the Color of Urine: मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और यह शुगर किडनी में चली जाती है। किडनी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों के साथ अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालती है। यही लिक्विड पेशाब है। पेशाब के रंग से मधुमेह के लक्षणों की पहचान की जा सकती है।

Cloudy Urine and Diabetes: खराब जीवनशैली मधुमेह का कारण बनती है । मधुमेह कई बीमारियों की जड़ है। इस रोग में ब्लड शुगर बढ़ जाता है । यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 422 मिलियन से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।

Diabetes, Blood Sugar, Diabetes Symptoms

Symptoms of Diabetes: क्या डायबिटीज से पेशाब का रंग फीका पड़ सकता है?

जब अग्न्याशय द्वारा उत्पादित इंसुलिन कम हो जाता है या नहीं बनता है, तो ग्लूकोज को रक्त में अवशोषित नहीं किया जा सकता है और यह ब्लड सर्कुलेशन में प्रवाहित होता रहता है। इन्सुलिन ही रक्त से शर्करा का अवशोषण करता है। इंसुलिन की कमी होने पर खून में हर जगह शुगर बढ़ जाती है और इसका असर पेशाब पर भी पड़ता है।

End of Feed