International Yoga Day 2025: योग करने से सुबह ज्यादा फायदा मिलता है या शाम को? क्या है Yoga करने का बेस्ट टाइम, जानें

Best Time To Do Yoga Morning Evening Or Night In Hindi: अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर योग का अभ्यास कब करना चाहिए। दिन में किस समय योग करने से सेहत को सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं, आज के इस लेख में हम आपकी कंफ्यूजन दूर करेंगे।

Best Time To Do Yoga Morning Evening Or Night In Hindi: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल को हेल्दी और बैलेंस रखने का तरीका है। लेकिन योग करने का पूरा फायदा सिर्फ तब मिलता है जब आप सही समय पर इसका अभ्यास करते हैं। अक्सर एक सवाल सबके मन में आता है, योग करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है? सुबह या शाम? कोई कहता है सुबह जल्दी उठकर योग करना चाहिए, तो कोई शाम को रिलैक्स करने के लिए योग करता है। अब ये कन्फ्यूजन दूर करना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि योग का बेस्ट टाइम क्या है और आप अपने डेली रूटीन के हिसाब से योग कब करें तो ज्यादा फायदा होगा।

Best Time To Do Yoga Morning Evening Or Night

Best Time To Do Yoga Morning Evening Or Nigh

सुबह का समय क्यों माना जाता है सबसे बेस्ट

सुबह का वक्त वैसे भी सबसे शांत और ताजगी भरा होता है। जब नींद से उठते हैं तो शरीर पूरी तरह से फ्रेश रहता है और दिमाग भी क्लियर होता है। ऐसे में अगर योग किया जाए तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। सांसों पर ध्यान देना, स्ट्रेचिंग करना और ध्यान लगाना ये सब सुबह करना शरीर और मन दोनों को एक्टिव कर देता है। इसलिए जो लोग दिन की अच्छी शुरुआत चाहते हैं, उनके लिए सुबह योग करना बेस्ट माना जाता है।

End of Feed