Best Time For Walk During Pollution : दिवाली का त्योहार बीत चुका है और इन दिनों लोगों ने खूब मिठाई खाई हैं। ऐसे में लोगों को अपना वजन बढ़ने का डर भी सताने लगा है। दिवाली के बाद बदलते मौसम के साथ देश के ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खासकर सर्दियों की शुरुआत में जब हवा ठंडी हो जाती है, तब स्मॉग (Smog) का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग यह सवाल जरूर पूछते हैं कि वायु प्रदूषण के दौरान सुबह या शाम वॉक कब करनी चाहिए? यदि आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आपको हमारा ये लेख पढ़ना चाहिए। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि सुबह या शाम कब वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होगा?
सुबह की वॉक - Morning Walk in Pollution
सामान्य दिनों में सुबह की वॉक करने वाले लोग ज्यादा एनर्जेटिक फील करते हैं और मन तरोताजा महसूस करता है। लेकिन जैसे-जैसे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता है सुबह की ताजी हवा हानिकारक साबित होने लगती है। सुबह के ठंडे वातावरण के कारण वायु में मौजूद प्रदूषक नीचे बैठ जाते हैं, जिससे सूरज निकलने तक हवा में प्रदूषण का स्तर हमारे लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। यानि प्रदूषण वाले दिनों में सुबह 5-9 बजे के बीच वॉक करना आपके लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यदि आप पॉल्यूशन के दिनों में सुबह वॉक करते हैं, तो आपको सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खराश, और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - बढ़ रहा है चश्मे का नंबर, डाइट में शामिल करें ये 4 असरदार चीजें, बाज से तेज हो जाएगी नजर
शाम की वॉक - Evening Walk in Pollution
शाम के समय सूरज ढलने के 2-3 घंटे बाद भी तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलता है। इसलिए वायु प्रदूषण होने के बाद भी इस समय वायु की गुणवत्ता सुबह की तुलना में कुछ बेहतर होती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट शाम 5 से 8 बजे का समय इन दिनों में वॉक के लिए बेहतर मानते हैं। हालांकि आपको अपने आसपास के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का भी अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए। यदि एक्यूआई संतोषजनक है, तभी वॉक के लिए निकलना चाहिए।
इनडोर वॉक है बेहतर विकल्प
जब हमारे आसपास का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से पार चला जाए तो आपको घर से बाहर जाकर वॉक करने से अच्छा है कि आप घर के अंदर ही वॉक करें। इसके लिए आप ट्रेडमिल या स्टेप वॉक का सहारा ले सकते हैं। इससे आपकी सेहत भी फिट रहेगी और प्रदूषित हवा से भी बचाव होगा।
