Spices for Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। दरअसल, खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे हेल्दी मसालों के बारे में बताएंगे, जिससे कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में-
खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे ये मसाले
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इन मसालों का करें प्रयोग
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप किचन में रखे कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी मसालों के बारे में-
हल्दी का करें इस्तेमाल
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसका सेवन आप खाने से लेकर दूध में मिक्स करके भी कर सकते हैं।
दालचीनी कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
हार्ट मरीजों के लिए दालचीनी काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह काफी बेहतरीन मसालों में से एक है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो दालचीनी के पानी का सेवन करें। इसके लिए 1 कप पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा।
मेथी के दानें बैड कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दानों का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण लिवर में बैड कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को धीमा कर देते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप मेथी के दानों को पानी में उबालकर पिएं। इससे लाभ होगा।
इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए धनिया के बीज, लौंग, सौंफ इत्यादि मसालों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
