Best Morning Drinks For Faster Weight Loss In Hindi: जो लोग शरीर के बढ़ते वजन से परेशान हैं, उन्हें अपने खानपान और दैनिक आदतों का बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। रोज की छोटी-छोटी आदतें वजन बढ़ाने में योगदान दे सकती हैं। अगर आप इनमें सुधार कर लें तो आसानी से मोटापा से निजात पा सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ होती है। लेकिन आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका सेवन कुछ लोगों की पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बाधित करता है। खराब पाचन क्रिया की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने लगता है और शरीर की चर्बी बढ़ती है। इसलिए आपको अपनी इस आदत को आज से बदल लेना चाहिए।
Best Morning Drinks For Faster Weight Loss In Hindi
अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सुबह चाय कॉफी के बजाए ऐसा क्या पिएं कि जिससे शरीर में एनर्जी आए और आलस्य दूर भागे। साथ ही, शरीर की चर्बी तेजी से कम करने में मदद मिले। आपको बता दें कि ऐसी कई चमत्कारी ड्रिंक हैं, जिनका सेवन आप सुबह के समय कर सकते हैं। ये आपके शरीर की चर्बी तेजी से पिघलाने में मदद करती हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
तेजी से मोटापा कम करने के लिए सुबह पिएं ये देसी ड्रिंक - Best Morning Drinks For Faster Weight Loss In Hindi
आंवला जूस
विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जूस शरीर की चर्बी पिघलाने में रामबाण है। यह शरीर व आंतों की गंदगी साफ करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। यह शरीर की चर्बी जलाने की रफ्तार को तेज कर देता है।
एलोवेरा जूस
इस जूस में प्राकृतिक लैक्टिव गुण होते हैं। इसका जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत मदद मिलती है। यह भूख को दबाने में भी मदद करता है। अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
जीरा सौंफ और अजवाइन का पानी
अगर आप सुबह के समय पानी में एक-एक छोटा चम्मच सौंफ, जीरा और अजवाइन को उबालकर, छानकर इनका पानी पिएंगे तो यह फैट लॉस में आपकी बहुत मदद करेगा। ये डाइजेशन पावर कई गुणा बढ़ा देते हैं और मेटाबॉलिज्म भी काफी तेज हो जाता है।
गुनगुने पानी में नींबू और शहद
आंवला की तरह नींबू के रस में भी विटामिन सी होता है। वहीं शहद में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह आंतों की सूजन कम करता है और गंदगी साफ करता है। यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। इसका सेवन करने से आपको चमत्कारी लाभ मिलेंगे।
मेथी के बीज / दालचीनी चीनी का पानी
दोनों ही ड्रिंक शुगर के मरीज, पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी हैं। क्योंकि इनका सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। यह शरीर का वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मदद करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
