अभी और सताएगी सर्दी, बच्चों की प्लेट से दूर ना करें ये 4 चीजें

Best Foods for Kids in Winter: आयुर्वेद का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। वहीं विज्ञान भी मानता है कि इस मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बच्चों की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

Best Foods for Kids in Winter: सर्दियां अपने चरम पर हैं। हालांकि अब कुछ दिनों की ही सर्दियों बची हैं। हालांकि जाती हुई सर्दियां भी बच्चों को बीमार कर देती हैं। इस समय गले में खराश, नाक बहना, खांसी, थकान और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। माता-पिता के लिए ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे उनका शरीर अंदर से गर्म भी रहे और बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़े।

Best Food for Kids in Winter

अभी और सताएगी सर्दी, बच्चों की प्लेट से दूर ना करें ये 4 चीजें (Photo: iStock)

गुड़

सर्दियों में गुड़ को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुड़ को आयुर्वेद में खून को शुद्ध करने वाला और पाचन को बेहतर करने वाला माना गया है। विज्ञान के अनुसार, इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाता है, जिससे बच्चा ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है। गुड़ बच्चों के शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनाए रखता है।

End of Feed