नसों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको दर्द और झनझनाहट की शिकायत हो सकती है। यदि आपको हाथ-पैरों में नीली और बैंगनी नसें दिखाई दे रही हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। नसों का यह बदला हुआ रंग वेरिकोज वेन्स का संकेत होता है। इस रोग में हमारे हाथ पैरों की नसें टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं, और इनका रंग भी बदलने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी नसों में किसी तरह की रुकावट आ जाती है। वेरिकोज वेन्स होने पर आपके लुक्स भी काफी खराब दिखने लगता है। इससे आपको हाथ-पैरों में दर्द की समस्या भी हो जाती है। आज हम आपको 4 ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।
वेरीकोज वेन्स के लिए एक्सरसाइज - Exercises for varicose veins in Hindi
1. पादहस्तासन
वेरीकोज वेन्स की समस्या से निजात पाने के लिए पादहस्तासन एक शानदार एक्सरसाइज है। इसके लिए आप दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद आप अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए कमर से नीचे की ओर झुकें और हाथों को पैरों के बराबर में रखें। इस स्थिति में कुछ देर रुकने की कोशिश करें।
2. ताड़ासन
वेरिकोज वेन्स के लिए ताड़ासन एक कारगर एक्सरसाइज है। इससे आपके हाथ और पैरों में होने वाली वेरीकोज वेन्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप सीधे खड़े होकर सांस को खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। शरीर को ऊपर की ओर खींचते हुए इस स्थिति में रुकने का प्रयास करें।3. पश्चिमोत्तानासन
वेरीकोज वेन्स से छुटकारा दिलाने और इच्छा शक्ति को मजबूत करने के लिए पश्चिमोत्तानासन एक कारगर अभ्यास माना जाता है। इसके लिए आप पैरों को सीधा रखकर मैट पर बैठ जाएं। अब सांस को बाहर निकालकर आप सिर को घुटने से मिलाने का प्रयास करें। यह आपके पैरों को खिंचाव देने का काम करता है।
4. लेग रोटेशन
वेरीकोज वेन्स को ठीक करने के लिए आपको लेग रोटेशन करना चाहिए। यह आपको तेजी से समस्या से राहत दिलाता है। इससे आपके पैरों में होने वाले दर्द में भी काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप कुर्सी पर बैठकर पैरों को पहले घड़ी की दिशा में घुमाएं फिर घड़ी की उल्टी दिशा में भी घुमाएं।
