हार्ट के मरीजों के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है बेस्ट, किससे बढ़ता है Heart Attack का खतरा, हैरान कर देगा जवाब

Best And Worst Cooking Oil For Heart In Hindi: तेल का सही चुनाव सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए नहीं, बल्कि दिल को सेहतमंद रखने के लिए भी जरूरी है। अक्सर दिल के मरीजों के साथ यह कंफ्यूजन देखने को मिलती है कि आखिर उनके लिए कौन सा तेल अच्छा है और कौन सा खराब। यहां जानें हार्ट के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल।

Best And Worst Cooking Oil For Heart In Hindi: आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, और इसकी एक बड़ी वजह है हमारा खानपान। हम दिनभर जो भी खाना खाते हैं, उसमें तेल जरूर होता है चाहे सब्जी हो, पराठा हो या फिर कोई स्नैक। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जिस कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आपके दिल की सेहत के लिए कितना सही है? कुछ तेल ऐसे होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देते हैं, धमनियों में ब्लॉकेज बना सकते हैं और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा देते हैं। वहीं कुछ तेल दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से तेल को खाना है और किससे दूरी बनानी है।

Best And Worst Cooking Oil For Heart In Hindi

Best And Worst Cooking Oil For Heart In Hindi

दिल के लिए बेस्ट तेल कौन से हैं - Which Oil Is Best For Heart In Hindi

ऑलिव ऑयल

अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऑलिव ऑयल एक शानदार ऑप्शन है। खासकर "एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल" में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल की सूजन से लड़ते हैं। हालांकि इसे लो टेम्परेचर पर ही इस्तेमाल करें, जैसे सलाद या हल्का तड़का देने के लिए।

End of Feed