सर्दी आते ही गठिया और कमर दर्द ने कर दिया है परेशान, तो सरसों के तेल में सिर्फ इस चीज को मिलाकर करें मालिश, दूर होंगी कई समस्याएं

सर्दी का मौसम अपने साथ कई नई बीमारियों को लेकर आता है। वहीं सर्दियों में कुछ पुरानी बीमारियां भी काफी परेशान करती हैं। जोड़ों का दर्द, गठिया, कमर दर्द सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण से मसाज कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम स्किन और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में पुराने रोग काफी परेशान करते हैं। जैसे गठिया, कमर दर्द, दांत दर्द ये सभी समस्याएं सर्दी में काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इन समस्यााओं से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं या फिर कोई आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है सरसों का तेल का इस्तेमाल कर आप कई तरह स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। सरसों के तेल में उर्जा, फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है। अगर सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज किया जाए तो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं से जल्द निजात मिल सकता है। कपूर में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

benefits of mustard oil and camphor

स्किन के लिए

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। इसके इस्तेमाल से मुहांसे से लेकर झुर्रियों तक की समस्या दूर होती है। इससे अलग खाज, खुजली, दाद आदि तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

End of Feed