आयुर्वेद में खास महत्व रखती है ये जड़ी-बूटी, सिर से पैर तक की समस्याओं की करती है छुट्टी, गंभीर बीमारियों का है रामबाण इलाज

Benefits Of Guggul Ke Fayde In Ayurveda In Hindi: आयुर्वेद में हर मर्ज का देसी उपचार छिपा है। आपको बता दें कि एक ऐसा खास बूटी भी है जो सिर से पैर तक की समस्याओं में राहत दिला सकती है। आयुर्वेद में इसे 'रामबाण' के रूप में माना गया है। अगर आप भी किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका उपयोग करने से आपको बहुत फायगा मिलेगा। यहां जानें कौन सी है ये बूटी ..

Benefits Of Guggul Ke Fayde In Ayurveda In Hindi: आयुर्वेद में ऐसी कई चमत्कारी जड़ी-बूटियां हैं जो सेहत के लिए वरदान मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है गुग्गुल। गुग्गुल को आयुर्वेद में 'रामबाण' माना गया है क्योंकि यह शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ सुश्रुत संहिता में भी गुग्गुल का उल्लेख मिलता है: "गुग्गुलुः शूलवातघ्नो वातपित्तकफघ्नश्च। शोथघ्नो मेदोघ्नो च गुग्गुलुः सर्वकायका" अर्थात, गुग्गुल दर्द और वात को खत्म करने वाला, पित्त और कफ को संतुलित करने वाला तथा सूजन और मोटापे को कम करने वाला है। इसे 'सर्वगुण संपन्न' भी कहा गया है क्योंकि यह शरीर के लगभग हर हिस्से में फायदेमंद है।

Benefits Of Guggul Ke Fayde In Ayurveda In Hindi

Benefits Of Guggul Ke Fayde In Ayurveda In Hindi

क्या है गुग्गुल और कहां मिलता है?

गुग्गुल का वानस्पतिक नाम कॉमीफोरा विग्टी है। यह मुख्य रूप से भारत के शुष्क और सूखे इलाकों में पाया जाता है, जैसे कि राजस्थान और गुजरात। गुग्गुल एक छोटा कांटेदार वृक्ष होता है, जिससे गोंद जैसा पदार्थ निकलता है। इस गोंद में ही वो तमाम औषधीय गुण होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

End of Feed