Mulethi Benefits: दादी-नानी का यह पुराना नुस्खा आज भी है लाजवाब, जानें मुलैठी के अनोखे लाभ

Mulethi Benefits: सर्दियों के मौसम में खांसी, गले में खराश आदि की दिक्कत बहुत हद तक बड़ जाती है। ऐसे में देसी मुलेठी बहुत ही ज्यादा काम की हो सकती है। अगर आपको भी इन दिनों गले से जुड़ी समस्या है, तो यहां देखें मुलेठी खाने के फायदे हिंदी में -

Mulethi Benefits: सर्दियों का मौसम आ चुका है और ठंड बढ़ने के साथ गले में खराश, लगातार खांसी, बलगम और आवाज बैठना एक आम समस्या बन चुकी है। आयुर्वेद में इन समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी को काभी लाभदायक बताया जाता है।

Mulethi

औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी न केवल सूखी, बल्कि बलगम वाली खांसी की समस्या में भी राहत देती है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सर्दियों में सबसे कारगर और सुरक्षित घरेलू नुस्खा मुलेठी को बताता है, जिसे आयुर्वेद में यष्टिमधु भी कहा जाता है। सदियों से आयुर्वेद में मुलेठी को “गले और फेफड़ों की सबसे अच्छी दोस्त” माना जाता है।

End of Feed