हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी रोज पिएं सिर्फ 1 कप जामुन का जूस, बैड कोलेस्ट्रॉल की होगी छुट्टी और बढ़ेगा गुड कोलेसेट्रॉल

Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol: नियमित जामुन का जूस पिएं, तो हाई कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है, जो हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए खासकर फायदेमंद है। जानें कैसे करें डाइट में शामिल।

Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol: जामुन खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इनका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। सेहत के लिए लिहाज से भी जामुन बहुत फायदेमंद होत है। इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। यह फल फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके सभी टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस तरह यह आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखता है, क्योंकि शरीर में फ्री-रेडिकल्स और अधिक ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी समस्याएं पनपने लगती हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास में भी ये योगदान देते हैं। जामुन खाने से दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है। आपको बता दें कि अगर आप नियमित जामुन का जूस पिएं, तो हाई कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है, जो हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए खासकर फायदेमंद है। जामुन का जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जामुन के जूस के फायदे और इसके सेवन का तरीका इस लेख में विस्तार से जानें।

Jamun Juice Benefits To Lower Cholesterol Levels

Jamun Juice Benefits To Lower Cholesterol Levels

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जामुन का जूस पीने के फायदे- Jamun Juice Benefits To Lower Cholesterol in Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो जामुन का जूस न सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन ए, सी, डाइट्री फाइबर आदि का भी एक अच्छा स्रोत है। ये सभी कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, अगर वे नियमित सुबह एक गिलास जामुन का जूस पीते हैं, तो इससे उनके कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होने लगेगा।

End of Feed