दर्द में आराम से सांस की समस्या तक दूर करने में कारगर है कपूर, त्वचा की इस परेशानी का है रामबाण उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 04:59 PM IST

Benefits of Camphor: कपूर का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। कपूर के बिना पूजा अधूरा माना जाता है। कपूर का इस्तेमाल हवन-पूजन और कई तरह के धार्मिक अनिष्ठानों में किया जाता है। कपूर को लेकर ये मान्यता है कि कपूर के जलने से घर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध और साथ बुरी चीजें घर से बाहर निकल जाती है।

Benefits of Camphor: कपूर का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। कपूर के बिना पूजा अधूरा माना जाता है। कपूर का इस्तेमाल हवन-पूजन और कई तरह के धार्मिक अनिष्ठानों में किया जाता है। कपूर को लेकर ये मान्यता है कि कपूर के जलने से घर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध और साथ बुरी चीजें घर से बाहर निकल जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है पूजा-पाठ में काम आने वाला कपूर सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कपूर कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कपूर के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Benefits of Camphor

कपूर के हेल्थ बेनिफिट्स - Benefits of Camphor

दर्द कम करे

एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर कपूर दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको चोट लग गई है या फिर कोई गहरा घाव हो गया है तो कपूर को पानी में मिलाकर चोट पर लगाने से दर्द से जल्द आराम मिलता है। इससे ना केवल दर्द से राहत मिलेगा बल्कि घाव भी जल्दी भर जाएंगे।

End of Feed