Banana Benefits in summer: गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही ऐसे फूड्स और फलों का सेवन करने के लिए कहा जाता है जिससे बॉडी हाइड्रेटेड रहे। गर्मियों में लोग ऐसे फलों का सेवन करना पसंद करते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और साथ ही सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाए। ऐसे में गर्मियों के मौसम में केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। केला एक ऐसा फल है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। केला ना केवल स्वास्थ्य बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। केले के सेवन से दिन भर शरीर में उर्जा भरी रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केला खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
गर्मियों में केला खाने के फायदे (Source:istock)
गर्मी में रोजाना केला खानेके फायदे
कमजोरी होगी दूरकेला कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह ऑफिस या कॉलेज जाते वक्त केले का सेवन जरूर करें।
स्ट्रेस लेवल करे दूर
केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता जो शरीर में सेरोटोनिन बनाता है। ये सेरोटोनिन स्ट्रेस लेवल को कम करता है।
हार्ट के लिए
केले के सेवन से हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हृदय संबंधी कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करता है। केले में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है जो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
पाचन के लिए
केले के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। अगर आप कब्ज, गैस, अपच की समस्या से परेशान हैं तो केला आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्किन के लिए
स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में केला बहुत फायेदमंद साबित होता है। इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग होती है। ऐसे में रोजाना एक केले का सेवन करें।
