Diet And Lifestyle Tips For Weight Loss : आजकल बढ़ता वजन एक आम समस्या बन गया है। अमेरिका और यूरोप के देश लंबे समय से मोटापा से जूझ रहे हैं, वहीं भारत भी अब मोटापा की चपेट में आता दिखाई दे रहा है। महानगरों में रहने वाले लोगों में वजन तेजी से बढ़ रहा है। जिसके पीछे गलत खानपान, भागदौड़ भरी दिनचर्या और तनाव बड़ी वजह हैं। वजन यदि एक बार बढ़ जाए तो इसे कम करने के लिए आपको बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। इस तरह आप बिना ज्यादा मेहनत किए भी वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं वेट मेंटेन करने के लिए कुछ आसान उपाय।
बैलेंस डाइट
बैलेंस डाइट का सही अर्थ है कि आपका खाना ऐसा हो जिसमें पोषक तत्वों (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल्स) की भरपूर मात्रा हो। वहीं अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से परहेज किया जाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट को कुछ इस तरह तैयार कर सकते हैं।
- नाश्ते में ओट्स, पोहा, दलिया, मल्टीग्रेन ब्रेड और मौसमी फल लें।
- लंच में हरी सब्जियां, दालें, सलाद और दही को शामिल करें।
- प्रोटीन के लिए डाइट में दही, पनीर, अंडा और दाल आदि को जरूर शामिल करें।
- फास्ट फूड, तैलीय और मीठे खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करें।
बैलेंस लाइफस्टाइल
वजन घटाना सिर्फ डाइट से संभव नहीं है बल्कि इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। जी हां रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज, 7-8 घंटे की भरपूर नींद, तनाव से दूरी और डेली 3-4 लीटर पानी पीना आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर सकता है।
निष्कर्ष
वजन घटाना सिर्फ लाइफस्टाइल या डाइट किसी एक चीज से संभव नहीं है। बल्कि लाइफस्टाइल और डाइट दोनों को बेहतर बनाकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
