World Meditation Day: बच्चे को कम उम्र से कराना शुरू करें मेडिटेशन, बेहतर होगा मानसिक विकास, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग

Baccho Ke Liye Meditation: आमतौर पर व्यस्क लोग ही मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर पेरेंट्स छोटी उम्र से ही बच्चों को मेडिटेशन का अभ्यास कराएं, तो यह उनके संपूर्ण स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। यह भविष्य में उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से भी बचाएगा।

Baccho Ke Liye Meditation: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स को यह सलाह देते सुना होगा कि नियमित 10-15 मिनट मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यह समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। मेडिटेशन या ध्यान एक ऐसा अभ्यास है, जिसमें मानसिक और शारीरिक टेक्निक के संयोजन की मदद से मन को केंद्रित और आंतरिक रूप से साफ किया जाता है। यह आपके दिमाग को रिलैक्स करता है, तनाव और चिंता आदि से मक्ति दिलाता है। हमारे मानसिक स्वास्थ्य सुधार करता है, सोचने-समझने की क्षमता, फोकस, याददाश्त और संपूर्ण ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है।लेकिन आमतौर पर हम देखते हैं कि बड़ी उम्र के या व्यस्क लोग ही मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चों को कम उम्र से ही मेडिटेशन जैसी क्रियाएं सिखाना और नियमित इनका अभ्यास करना बहुत लाभकारी हो सकता है।

Meditation Benefits For Children In Hindi

Meditation Benefits For Children In Hindi

अगर पेरेंट्स बचपन से ही बच्चों को ध्यान का अभ्यास करना सिखाएं, तो भविष्य में उनका बच्चा अधिक मेंटली स्ट्रांग बनेगा। उसका दिमाग तेज होगा और याददाश्त बेहतर होती है। यह उसके संपूर्ण मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के बेहतर विकास में मदद कर सकता है। बच्चों के लिए मेडिटेशन का अभ्यास कैसे लाभकारी हो सकती है और छोटी उम्र से ही उन्हें ध्यान सिखाने के क्या फायदे हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने योग और अध्यात्म गुरू हिमालयन सिद्ध अक्षर (ग्रैंड मास्टर अक्षर) से बात की, जो अक्षर योगा केंद्र के फाउंडर हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

End of Feed