लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों मिलकर आपकी सेहत के लिए काफी खराब साबित होते हैं। जिसके कारण मोटापा भी आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोटापे से आज दुनिया भर में करोड़ों लोग परेशान दिखाई देते हैं। मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके कारण कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हमारे सामने आती हैं। जिसमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। यदि आप अपने वजन को कम करने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको योग गुरु स्वामी रामदेव का बताया एक देसी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वेट लॉस के लिए गिलोय का इस्तेमाल
स्वामी रामदेव अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेहत से जुड़ी अलग-अलग तरह की सलाह देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वेट लॉस के लिए गिलोय के इस्तेमाल की सलाह भी दी है। स्वामी रामदेव की मानें तो रोजाना गिलोय का सेवन करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि गिलोय न केवल आपकी वेट लॉस में मदद करती है, बल्कि ये आपको कई और भी फायदे पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि वेट लॉस जर्नी कर रहे लोगों को रोजाना सुबह और शाम 1-1 कप गिलोय का काढ़ा पीना चाहिए।
यह भी पढ़ें- डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो रोज पानी में भिगोकर खाएं ये बीज, तेजी से छंट जाएगा एक्स्ट्रा फैट
वेट लॉस के लिए टिप्स
स्वामी रामदेव ने वेट लॉस के लिए गिलोय के इस्तेमाल के अलावा भी कुछ चीजों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वेट लॉस करने में योगा आपकी काफी मदद करता है। तो आपको रोजाना कम से कम 20-30 मिनट योगा के लिए जरूर निकाल लेने चाहिए। इसके साथ ही वह गेहूं और चावल जैसे अनाज को कुछ दिन छोड़ने की सलाह देते हैं। इस तरह कुछ नियमों का पालन कर और गिलोय का इस्तेमाल कर आप अपने वजन को 7 दिन में काफी हद तक कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
