आयुर्वेद ने बताया मोटापा करने का कारगर उपाय, जानें कैसे खत्म होगी अनेक बीमारियों की जड़

Ayurvedic Tips To Control Obesity : मोटापा हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बनता जा रहा है। यही कारण है कि आज हेल्थ एक्सपर्ट आपको मोटापा कम करने की सलाह सबसे ज्यादा देते हैं। आज हम आपको आयुर्वेद एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

Ayurvedic Tips To Control Obesity : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत सबसे जरूरी चीज बन गई है। अगर शरीर ठीक नहीं रहेगा, तो न काम हो पाएगा और न मन खुश रहेगा। इन सबमें सबसे आम लेकिन बड़ी परेशानी है 'मोटापा,' जिससे छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक, बहुत से लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा सिर्फ दिखने की बात नहीं है, इससे कई बीमारियां जुड़ी होती हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और थायरॉइड। इसलिए इस पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने से नहीं होता, इसके पीछे शरीर की अंदरूनी गड़बड़ियां भी मुख्य कारण होती हैं।

ayurvedic tips for obesity (Photo - Canva)

पाचन का रखें खास ख्याल

आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे शरीर में तीन दोष होते हैं—वात, पित्त और कफ। मोटापे के पीछे खासतौर पर कफ दोष बढ़ना होता है। जब कफ दोष बढ़ता है, तो शरीर में पाचन कमजोर होने लगता है, जिससे खाना अच्छी तरह नहीं पचता और शरीर में गंदगी जमा होने लगती है। शरीर भारी और सुस्त हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। अगर पाचन को ठीक कर दिया जाए और शरीर से ये गंदगी बाहर निकाल दी जाए, तो मोटापा भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसका जिक्र अमेरिकी नेशनल ऑफ मेडिसिन में भी किया गया है।

End of Feed