रात में पेट फूलना और अपच क्यों होती है? ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे राहत

Ayurvedic Remedies For Bloating And Indigestion: अगर आप रोज रात में पेट फूलने, गैस, डकार और अपच की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद के ये आसान घरेलू उपाय आपके लिए राहत का रास्ता बन सकते हैं। सही खानपान, हल्के घरेलू नुस्खे और थोड़े से दिनचर्या बदलाव से पेट की जलन, भारीपन और नींद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Ayurvedic Remedies For Bloating And Indigestion: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में गलत खानपान और बिगड़ी दिनचर्या पेट से जुड़ी समस्याओं की सबसे बड़ी वजह बन चुकी हैं। खासकर रात के समय पेट फूलना, गैस, खट्टी डकारें, छाती में जलन और भारीपन जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं। कई लोग इन लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं, जबकि बार-बार होने वाली ये परेशानी धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है।

फूलना और अपच क्यों होती है

फूलना और अपच क्यों होती है

रात में पेट की समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं

आयुर्वेद के अनुसार शाम के बाद शरीर की पाचन अग्नि धीमी होने लगती है। देर रात भारी और तला-भुना भोजन, लंबे समय तक बैठे रहना, मानसिक तनाव और सोने से पहले मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल पेट की समस्याओं को और बढ़ा देता है। जब खाना सही से नहीं पचता, तो गैस, सूजन और जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, जो नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती हैं।

End of Feed