इम्यूनिटी को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये कारगर आयुर्वेदिक उपाय, नींद की समस्या का भी होगा पक्का इलाज

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में सेहत को नजरअंदाज करना बेहद आम बात हो गई है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता दिन प्रतिदिन घटती जा रही है, जिससे शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में आयुर्वेदिक उपाय सक्षम हैं, क्योंकि आयुर्वेद न सिर्फ शरीर को रोगों से बचाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

आयुष मंत्रालय ने कुछ सामान्य उपायों के जरिए सेहतमंद रहने का गुर सिखाया है। इसमें बताया है कि पूरे दिन शरीर के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर से विषैले तत्व भी बाहर निकालता है। यह पाचन को बेहतर करता है, त्वचा को साफ रखता है और ऊर्जा बनाए रखता है। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और आप स्वस्थ महसूस करें। हर दिन कम से कम 30 मिनट योग, प्राणायाम और ध्यान करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर मजबूत बनता है, मन शांत रहता है और तनाव भी कम होता है। योग से लचीलापन बढ़ता है, प्राणायाम से सांसों का नियंत्रण बेहतर होता है और ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है। यह सब मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

ayurvedic remedies for immunity

खाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ाते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और लहसुन इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है।

End of Feed