कब्ज के लिए रामबाण हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, झटपट साफ होगा महीनों से जाम पेट

Ayurvedic Remedies For Constipation : आजकल बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और लगातार बढ़ते तनाव के कारण कब्ज एक आम समस्या बन गई है। यदि आप कब्ज से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए कारगर आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं।

Ayurvedic Remedies For Constipation : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज कब्ज एक आम समस्या बनती जा रही है। जिसका समय रहते इलाज न किए जाने पर यह पेट दर्द, सिरदर्द, और बवासीर जैसी गंभीर समस्या की वजह बन जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको कब्ज से जल्द निजात मिले तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसके लिए कई कारगर उपाय सुझाए गए हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर उपाय....

Ayurvedic remedies for constipation

गर्म दूध और घी

आयुर्वेद में घी और दूध के मिश्रण को शानदार रेचक पदार्थ माना गया है। यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपका मल सॉफ्ट होता है, और मल त्याग में काफी आसानी होती है। इस तरह आपकी आंतें पूरी तरह साफ होती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

End of Feed