दिवाली पर मीठे और तैलीय पकवान खाने से बिगड़ सकता है पाचन, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से रखें डाइटेशन का ध्यान, बनाएं सुपरफास्ट

Ayurveda Remedies To Prevent Digestive Issues On Diwali: दिवाली में मीठे और तैलीय पकवान खाने से पाचन बिगड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल आयुर्वेदिक टिप्स अपनाकर आप पेट को हेल्दी रख सकते हैं। हाल ही में आयुर्वेद की विशेषज्ञ और आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर चंचल शर्मा ने हमारे साथ कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक नुस्खे शेयर किए हैं, जो आपके डाइजेशन को सुपरफास्ट बनाने में मदद करेंगे।

Ayurveda Remedies To Prevent Digestive Issues On Diwali: दिवाली का त्यौहार आते ही हर घर में खुशियों की रौशनी, मिठाइयों की महक और तैलीय पकवानों की खुशबू फैल जाती है। गुजिया, लड्डू, समोसा और चिप्स जैसी चीजें हर कोने में बन रही होती हैं। लेकिन अक्सर लोग इस त्यौहार की खुशी में अपने पेट का ख्याल भूल जाते हैं।

Ayurveda Remedies To Prevent Digestive Issues On Diwali

Ayurveda Remedies To Prevent Digestive Issues On Diwali (फोटो: AI)

डॉ. चंचल शर्मा, आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार, पाचन शक्ति यानी ‘अग्नि’ मजबूत रखना बेहद जरूरी है। अगर पाचन कमजोर होगा तो एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए दिवाली पर भी अपने पेट और डाइजेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

End of Feed