Apple Cider Vinegar Uses fayde aur nuksan: सेब खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होते हैं, उससे कहीं अधिक सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यह चमत्कारी फल साल के हर समय बाजार में देखने को मिलता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषण होने के साथ कई औषधीय गुण होते हैं। यह आपको सेहतमंद रखने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से भी दूर रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सेब की मदद मदद से एक ऐसा खट्टा रस तैयार किया जाता है, जो कुछ मामलों में फल खाने से भी अधिक लाभकारी हो सकता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं।
Apple Cider Vinegar Uses fayde aur nuksan
कौन सी है ये चमत्कारी ड्रिंक
आपको बता दें कि यह सेब का जूस नहीं, बल्कि एक और ऐसा रस है जिसे फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इस चमत्कारी ड्रिंक को एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका कहा जाता है। इसे बनाने के लिए सेब के जूस को यीस्ट डालकर फर्मेंट किया जाता है, उसके बाद इसमें बैक्टीरिया डालकर फिर से फर्मेंट किया जाता है , जिससे कि अल्कोहल एसिटिक एसिड में बदला जा सके। यही इसे खट्टा स्वाद और खुशबू प्रदान करता है। सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर गलत तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको एप्पल साइडर विनेगर के फायदे, नुकसान और इसे पीने के सही तरीका बता रहे हैं।
सेब का सिरका पीने के फायदे - Benefits Of Apple Cider Vinegar In Hindi
गंभीर बीमारियां रखे दूर
एप्पल साइडर विनेगर मोटापा, डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
वेट लॉस
सेब का सिरका वजन घटाने की कोशिश करने वालों के लिए एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, भूख दबाने और कुल कैलोरी इनटेक को करके वेट लॉस में मदद करता है।
बॉडी डिटॉक्स
आंतों की गंदगी साफ करने के साथ ही यह लिवर,किडनी और अन्य अंगों की सफाई करने में मदद करता है। इसलिए इसे देसी डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है।
डाइजेशन पावर
जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है और कुछ भी खाने के बाद गैस, ब्लोटिंग, सीने में जलन जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, तो सेब का सिरका पीने से आपकी परेशानी दूर होगी। यह डाइजेशन मजबूत बनाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के साथ-साथ यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। यह सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और एलर्जी आदि से बचाव में मदद करता है।
गलत तरीके से पिया तो एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान - Apple Cider Vinegar Ke Nuksan
बहुत से लोगों को हम देखते हैं कि लोग सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करना कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सिरका एसिडिक होता है, यह आंतों में जाने के बाद परतों को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही पेट या आंत के पीएच स्तर को भी प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यह सीने में जलन का कारण भी बन सकता है।
सेब का सिरका पीने का सही तरीका - Best Way To Drink Apple Cider Vinegar In Hindi
अगर आप वेट लॉस करने या स्वस्थ रहने के लिए एप्पल साइडर विनेगर पीना चाहते हैं, तो इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है,
सीमित मात्रा: एक बार में 10-15 मिलीलीटर तक सेब का सिरका पी सकते हैं। ऐसा दिन में 2 बार कर सकते हैं। इससे अधिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
सीधे तौर पर न पिएं: हमेशा ध्यान रखें कि आपको एप्पल साइडर विनेगर को सीधे तौर पर नहीं पीना है। आप या तो इसे किसी जूस में मिलाकर पी सकते हैं, या फिर एक गिलास पानी में घोलकर पी सकते हैं। वेट लॉस के लिए गुनगुने पानी में पीना ज्यादा लाभकारी है। इससे यह आंतों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
सुबह न पिएं: अगर आपको सुबह सिरका पीने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो ऐसे में आपको दोपहर के भोजन से पहले इसका सेवन करना चाहिए, या फिर डिनर से आधा घंटा पहले भी पी सकते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
इसके अलावा, यह जरूरी नहीं है कि सेब का सिरका सभी के लिए समान रूप से काम करे, अगर किसी व्यक्ति को इसे पीने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स नोटिस होते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
