Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान रोजाना इतने कदम चलना है बेहद फायदेमंद, मां और बच्चे दोनों को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2023, 09:18 AM IST

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खाने पीने से लेकर चलने तक में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खाने पीने से लेकर चलने तक में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। गर्भावस्था के नौ महीने किसी भी महिला के लिए खूबसरत पलों में से एक होता है और साथ ही इस नौ महीने को गुजारना भी काफी मुश्किल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को सबसे ज्यादा अपनी डाइट का ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो बच्चे और मां दोनों के स्वस्थ को फायदा पहुंचाए। गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को वर्कआउट करने की भी सलाह दी जाती है। वहीं कई महिलाएं ऐसी हैं जो बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है गर्भवस्था के दौरान चलना सबसे बेहतरीन वर्कआउट है। ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रेग्नेंसी में चलने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Pregnancy Tips

गर्भावस्था के दौरान पैदल चलने के क्या फायदे हैं?

हार्ट हेल्थ

चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान चलने से दिल से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। नियमित रूप से चलने से हार्ट रेट बढ़ता है और दिल और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से वॉक करें।

एनर्जी बढ़ाए

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी थकान महसूस होती है। ऐसे में चलना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से चलने से थकान दूर होती है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। रोजाना चलने से शरीर में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे थकान दूर होती है।

मूड सुधारे

प्रेग्नेंसी के दौरान लोगों के मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। ऐसे में चलने से एंडोर्फिन रिलीज को बढ़ावा मिलता है, जिसे 'फील-गुड' हार्मोन के रूप में जाना जाता है। रोजाना वॉक करने से मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

वेट मैनेज करे

प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से वॉक करने से वेट मेंटेन रहता है। यह कैलोरी बर्न करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

End Article
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी...

End of Feed