Alia Bhatt Transformation: कुछ ही दिनों में आलिया ने कैसे कम कर लिया अपना पोस्टपार्टम वेट, आप भी ऐसे बने फिट मम्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 10:10 AM IST

आलिया भट्ट डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद ही पहले की तरह खूबसूरत और एकदम फिट नजर आने लगी हैं। अगर आप भी गर्भावस्था के बाद अपनी पहले वाली फिटनेस पाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के फिटनेस सीक्रेट्स को जरूर अपनाएं, जो आपको तेजी से वेट कम करने में मदद करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट की तरह फिटनेस पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
  • अभिनेत्री ने डिलीवरी के एक महीने बाद ही पोस्टपार्टम वर्कआउट शुरू कर दिया
  • आप भी जानिए पोस्टपार्टम वर्कआउट के फायदे के बारे में

Alia Bhatt Transformation: आलिया भट्ट की डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद फैंस उनको देखकर हैरान हैं कि आखिर हाल ही में मां बनी अभिनेत्री इतनी फिट कैसे हैं। दरअसल 29 साल की आलिया ने जल्द ही प्यारी सी बेटी राहा को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही वक्त बाद ही उन्होंने अपनी बॉडी शेप को वापस लाने के लिए जमकर योगा एक्सरसाइज स्टार्ट कर दी। डेढ़ महीने बाद आलिया अपनी दिनचर्या पर वापस लौट चुकी हैं और उन्होंने अपना काफी वेट लॉस किया है।

alia bhatt transformation.

आलिया भट्ठ ने अपने वेट लॉस के लिए ये वर्कआउट रूटीन फॉलो किया

एक्ट्रेस की बच्चे को जन्म देने के लिए सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। वहींं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कठिन योग की जानकारी देने के साथ-साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।यही नहीं बल्कि उन्होंने सभी हाल ही में मां बनीं महिलाओं को खास सला भी दी है, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।

End of Feed