अक्षय कुमार ने कराई Vision Correction सर्जरी, जानें कितने दिनों में होगी रिकवरी और कौन सी सावधानियां हैं जरूरी?

Akshay Kumar Eye Surgery: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंखों की सर्जरी कराई है। जानें क्या होती है Vision Correction सर्जरी, और कितने दिन में होती है रिकवरी? इसके साथ ही जानें जरूरी सावधानियां।

Akshay Kumar Eye Surgery: आजकल आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर काम करने, गलत लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लग रहा है। ऐसे में कई लोग चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाने के लिए दृष्टि सुधार सर्जरी यानी Vision Correction Surgery का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में अभिनेता Akshay Kumar की आंखों की सर्जरी की खबर ने भी इस विषय को चर्चा में ला दिया है। इसको लेकर हमने बात की डॉ. रश्मि मित्तल, वरिष्ठ सलाहकार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अमृता हॉस्पिटल से। आइए जानते हैं कि यह सर्जरी क्या होती है, कितने दिनों में रिकवरी होती है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Akshay Kumar Eye Surgery

अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी

क्या होती है Vision Correction सर्जरी?

डॉ. रश्मि मित्तल के अनुसार Vision Correction यानी दृष्टि सुधार सर्जरी ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जाता है। इसका उद्देश्य चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता कम करना होता है। आमतौर पर यह सर्जरी मायोपिया (नजदीक का कम दिखना), हाइपरमेट्रोपिया (दूर का कम दिखना) और एस्टिग्मेटिज्म जैसी समस्याओं के लिए की जाती है।

End of Feed