एक दवा दो समाधान, वजन कम करने के साथ शराब की लत से भी राहत दिलाएगी ये दवा

Addiction Treatment: एक अध्ययन के अनुसार, डायबीटीज मैनेजमेंट और वजन घटाने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली ओजेम्पिक और वेगोवी जैसी लोकप्रिय दवाएं शराब के सेवन को कम करने में भी प्रभावी हो सकती हैं। अमेरिका के वर्जीनिया टेक के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया जिसके मुताबिक जीएलपी-1 एगोनिस्ट रक्तप्रवाह में अल्कोहल के प्रवेश की गति को धीमा कर देते हैं और मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करते हैं।

Medical Treatment For Addiction: विश्वविद्यालय के फ्रैलिन बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर एलेक्स डिफेलिसएंटोनियो ने कहा, 'शराब पीने वाले जानते हैं कि एक गिलास वाइन पीने और व्हिस्की का एक शॉट पीने में अंतर होता है।' दोनों में से किसी भी एक की सर्विंग में 0.6 औंस अल्कोहल होता है, लेकिन एक शॉट रक्त में अल्कोहल की मात्रा में तेजी से वृद्धि करता है। दोनों का शरीर पर असर भी अलग पड़ता है।

Addiction treatment (photo: canva)

Addiction treatment (photo: canva)

डिफेलिसएंटोनियो ने कहा, 'इससे क्या फर्क पड़ता है? तेज असर करने वाली दवाओं के दुरुपयोग की संभावना ज्यादा होती है। उनका मस्तिष्क पर अलग प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर जीएलपी-1एस रक्तप्रवाह में अल्कोहल के प्रवेश को धीमा कर देते हैं, तो वे अल्कोहल के प्रभाव को कम कर सकते हैं और लोगों को कम शराब पीने में मदद कर सकते हैं।'

End of Feed