एक्टर सतीश शाह का किडनी फेल से निधन, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, Kidney Fail होने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी

Actor Satish Shah Passes Away Due To Kidney Failure: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह किडनी फेल होने के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, किडनी फेल होने से पहले हमारा शरीर कई संकेतों के जरिए चेतावनी देता है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Actor Satish Shah Passes Away Due To Kidney Failure: फिल्म और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह का 26 अक्टूबर 2025 को किडनी फेल होने से निधन हो गया। 72 साल के सतीश शाह ने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे शो से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी मौत की पुष्टि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश शाह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि किडनी रोगों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। शरीर अक्सर पहले ही कई संकेत देता है, जिन्हें पहचानकर समय रहते इलाज संभव है। आइए जानें वे संकेत कौन से हैं,

Actor Satish Shah Passes Away Due To Kidney Failure

Actor Satish Shah Passes Away Due To Kidney Failure

किडनी फेल होने से पहले के लक्षण - Early Signs And Symptoms Of Kidney Failure In Hindi

बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आपको बिना किसी भारी काम के लगातार थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह शरीर में टॉक्सिन (विषैले पदार्थ) जमा होने का संकेत हो सकता है। जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो खून साफ नहीं होता और शरीर में गंदगी बढ़ती है। इससे व्यक्ति को हमेशा थकान, सुस्ती और सांस फूलने जैसी परेशानी होती है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर ऐसी हालत लंबे समय तक बनी रहे, तो तुरंत ब्लड और किडनी टेस्ट करवाना चाहिए।

End of Feed