Acharya Balkirshna's Remedy To Relieve Constipation In Hindi: क्या आप भी हर सुबह पेट साफ न होने की परेशानी से जूझ रहे हैं? कब्ज की समस्या आपकी दिनचर्या को बिगाड़ सकती है और आपको सुस्त व चिड़चिड़ा बना सकती है। लेकिन चिंता न करें, क्योंकि आयुर्वेद में इसका एक बेहद आसान और कारगर उपाय मौजूद है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, कुछ ऐसे सफेद बीज हैं जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का रामबाण उपाय हैं। खासतौर पर, रात को सोने से पहले इनका सेवन करने से सुबह पेट हल्का और साफ महसूस होता है। तो आइए जानते हैं, कौन से हैं ये सफेद बीज और ये कैसे कब्ज का खात्मा करने में मदद करते हैं।
Acharya Balkirshna's Remedy To Relieve Constipation In Hindi
आचार्य बाल कृष्ण ने इस सफेद बीज को बताया है कब्ज के लिए रामबाण
आचार्य बालकृष्ण की मानें तो रात में सोने से पहले सफेद तिल का सेवन कब्ज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। सफेद तिल सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है। यह कई तरह से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है,
फाइबर से भरपूर: कब्ज की सबसे बड़ी वजह आहार में फाइबर की कमी होती है। सफेद तिल में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड : यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण: सफेद तिल शरीर से टॉक्सिन निकालता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखता है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को डिटॉक्स करता है और सूजन व गैस की समस्या से राहत देता है।
एसिडिटी से राहत: यह पेट में एसिड के संतुलन को बनाए रखता है और जलन व अपच को कम करता है।
कब्ज से राहत के लिए सफेद तिल का सेवन कैसे करें - How To Eat Sesame Seeds To Relive Constipation In Hindi
- रात को सोने से पहले 1 चम्मच भुना हुआ सफेद तिल चबाएं।
- 1 चम्मच सफेद तिल को गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से पाचन मजबूत होता है।
- तिल और गुड़ को मिलाकर खाने से कब्ज से तुरंत राहत मिलती है।
- अगर कब्ज ज्यादा परेशान कर रही हो, तो तिल के तेल की 2-3 बूंदें गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
अगर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सफेद तिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए। यह न सिर्फ आपके पेट को साफ रखेगा, बल्कि आपको ऊर्जावान और हल्का भी महसूस कराएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
