इस बीमारी से पीड़ित 40 प्रतिशत लोगों में होती है आत्महत्या करने की प्रवृति, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2023, 06:55 AM IST

एक शोध से यह बात सामने आई है कि मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित, या हाल ही में बड़ी सर्जरी कराने वाले मरीजों में उन लोगों की तुलना में आत्महत्या करने की 40 प्रतिशत संभावना होती है जो बीमार नहीं हैं।इस शोध को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि पुरानी बीमारियों से पीड़ित या बड़ी सर्जरी के बाद स्वस्थ हो रहे मरीजों की अचानक मौत का संभावित मानसिक बीमारी से संबंध होता है और ऐसे मरीज मरने से पहले संकेत देते हैं।

serious diseases

केजीएमयू में मनोचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ आदर्श त्रिपाठी ने कहा, "यदि आप संकेतों को पहचानते हैं, तो मौतों को टाला जा सकता है।" उन्होंने कहा, " हमारे ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों को उनके उपचार करने वाले डॉक्टरों द्वारा रेफर किया जाता है और यहां तक कि उनके परिवार द्वारा भी समान अनुपात में लाया जाता है, जब वे किसी मानसिक समस्या को महसूस करने में सक्षम होते हैं। ये मरीज हमारे आसपास और यहां तक कि हमारे घरों में भी हो सकते हैं।"

End of Feed