दुनिया भर में इस मानसिक रोग से पीड़ित हैं 28 करोड़ लोग, 34% ऑफिस में होते हैं इसका शिकार- ये आंकड़े हैं बहुत खतरनाक

28 Crore People In The World Dealing With Depression: विश्वभर में लोगों के बीच डिप्रेशन की बीमारी काफी तेजी से फैल रही है। यह एक गंभीर मानसिक रोग है, जिसका अगर समय रहते उपचार न मिल पाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। यहां जानें इससे कैसे डील कर सकते हैं।

28 Crore People In The World Dealing With Depression: आजकल लोगों में मानसिक स्थितियां बहुत आम हो गई हैं। लोग आए दिन तनाव, उदासी और एंग्जायटी जैसी स्थितियों का सामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया भर में डिप्रेशन के मामले भी काफी तेजी से फैल रहे हैं। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के मन में तरह-तरह की नकारात्मक विचार आने लगते हैं। व्यक्ति बहुत अधिक सोचता है। उसके मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आते है। अगर समय रहते इसके लिए इलाज न लिया जाए तो यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनियाभर में करोड़ों लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। एक नए अध्ययन में यह भी सामने आया है कि वर्कप्लेस पर भी लोग इसकी चपेट में काफी अधिक आते हैं। अध्ययन में जो आंकड़े सामने आए हैं वह काफी चौंका देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

28 Crore People In The World Dealing With Depression

28 Crore People In The World Dealing With Depression

दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा डिप्रेशन

द कॉन्फ्रेंस बोर्ड के एक शोध में यह बात पता चली है कि दुनिया भर में डिप्रेशन तेजी से फैल रहा है। शोध में पाया गया है कि दुनियाभर में लगभग 28 करोड़ लोग डिप्रेशन से पीड़ित हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आखिर स्थिति का विस्तार कितना तेजी से हो रहा है। ऐसे में इसका समय रहते निदान और उपचार बहुत आवश्यक है।

End of Feed