Yahya Sinwar: कौन है याह्या सिनवार जिसे हमास ने चुना नया चीफ, क्रूरता की सारी हदें कर चुका है पार; इजरायल कर रहा तलाश

Yahya Sinwar: 31 जुलाई को इस्माइल हनिया की हत्या के बाद हमास ने अपने गाजा नेता याह्या सिनवार को प्रमुख नियुक्त किया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि हमास ने कमांडर याह्या सिनवार को आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख के रूप में चुने जाने की घोषणा की है।

Yahya Sinwar: हमास ने अपना नया मुखिया चुन लिया है। याह्या इब्राहिम हसन सिनवार को हमास चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, 31 जुलाई को तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। 61 वर्षीय याह्या सिनवार का संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने अपनी आधी जिंदगी जेल में गुजारी है। वह इजरायल की जेल में करीब 23 साल तक रह चुका है। इस्माइल हानिया की मौत के बाद वो हमास का सबसे शक्तिशाली नेता है। साल 1962 में दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शरणार्थी शिविर में जन्मे याह्या सिनवार, हमास के साथ साल 1987 से ही जुड़ा है। याह्या सिनवार के मां-बाप अश्केलॉन के थे। बता दें कि 1987 में ही हमास की स्थापना हुई थी।

Yahya Sinwar

कौन है याह्या सिनवार जिसे हमास ने चुना नया चीफ

गौरतलब है कि इसी साल इजरायल ने उसे गिरफ्तार करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसपर दो इजरायली सैनिकों की हत्या और चार फलस्तीनियों के अपहरण के आरोप लगाए गए थे। वह इजरायल की जेल में करीब 23 सालों तक रह चुका है। साल 2011 में उसे कैदी विनिमय सौदे के तहत रिहा किया गया था, उसे इजरायली सैनिक गिलाद शालिट की रिहाई के बदले रिहा किया गया था। इसके बाद साल 2012 में याह्या सिनवार को हमास राजनीतिक ब्यूरो में चुना गया और उन्हें कस्साम ब्रिगेड के साथ समन्वय का काम सौंपा गया। उसने साल 2014 में गाजा में इजरायल के खिलाफ चले सात सप्ताह के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

End of Feed