कौन है तहव्वुर राणा? भारत आने के डर से सूखने लगा है 'गला', यूएस के सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

Who Is Tahawwur Rana: मुंबई हमलों के ज्यादातर गुनहगार पाकिस्तान में हैं लेकिन इन हमलों की साजिश के तार विदेशी जमीन से भी जुड़े हैं। इसी साजिश का एक हिस्सा अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली तक पहुंचा। मुंबई हमलों के लिए रेकी करने हेडली भारत आया था। वह लंबे समय तक मुंबई में रहा। वह उस ताज होटल आया-जाया करता था जहां आतंकियों ने खून की होली खोली।

Who Is Tahawwur Rana: पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भी झटका दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस झटके के बाद राणा भारत प्रत्यर्पित होने के एक कदम और नजदीक पहुंच गया है। भारत न आना पड़े इसके लिए राणा हर पैंतरे और अपने पास उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का आजमा रहा है। अर्जी खारिज होने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश से गुहार लगाई है। यहां से उसे राहत मिलेगी, इसकी उम्मीद न के बराबर है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने जो मुंबई में खूनी खेल खेला, उस साजिश में राणा भी शामिल था। इसे हमलों की पहले से जानकारी थी। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, सेना और आतंकी आकाओं के लगातार संपर्क में था।

Tahawwur Rana

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है राणा।

राणा ने भारत आए हेडली की मदद की

मुंबई हमलों के ज्यादातर गुनहगार पाकिस्तान में हैं लेकिन इन हमलों की साजिश के तार विदेशी जमीन से भी जुड़े हैं। इसी साजिश का एक हिस्सा अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली तक पहुंचा। मुंबई हमलों के लिए रेकी करने हेडली भारत आया था। वह लंबे समय तक मुंबई में रहा। वह उस ताज होटल आया-जाया करता था जहां आतंकियों ने खून की होली खोली। उसके दिए गए ब्योरे के चलते ही आतंकी इतना सटीक और घातक हमला करने में सफल हुए। अमेरिका में हेडली जब पकड़ा गया तो उसने पूछताछ में तहव्वुर का नाम लिया था। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया। भारत लंबे समय से राणा का प्रत्यर्पण मांग रहा था। प्रधानमंत्री मोदी पिछले महीने जब अमेरिका गए थे तो राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनका देश राणा को प्रत्यर्पित करेगा। इसे भारत की एक बड़ी जीत के रूप में देखा गया।

End of Feed