पहले 'पटाखों के शहर' में पुरुषों का वर्चस्व खत्म किया,अब विजय कैबिनेट में बनी इकलौती महिला मंत्री; कौन हैं एस कीर्तना?

विजय कैबिनेट के नौ चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है,वह हैं 29 वर्षीय सेल्वी एस.कीर्तना। विजय मंत्रिमंडल में वह अकेली महिला मंत्री हैं और सबसे युवा चेहरा भी।

तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय तक दो बड़े द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के इर्द-गिर्द घूमती रही। लेकिन अभिनेता से नेता बने सी.जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ। विजय के साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इन नौ चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है,वह हैं 29 वर्षीय सेल्वी एस.कीर्तना। विजय मंत्रिमंडल में वह अकेली महिला मंत्री हैं और सबसे युवा चेहरा भी।

S KEERTHNA

विजय कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री एस कीर्तना।

शपथ लेने के बाद कीर्तना ने कहा कि तमिलनाडु में अब सब कुछ बदलने वाला है। सी जोसेफ विजय सीएम बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं,और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता।

End of Feed