राज्यसभा चुनाव: क्यों रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन? क्या है कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला

भाजपा का कहना है कि नटराजन ने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना कोर्ट में अपने खिलाफ लंबित मामले की जानकारी छिपाई। जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं है और न ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। कांग्रेस का दावा है कि नटराजन का नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया।

Meenakshi Natarajan : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द हो जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है। कांग्रेस चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर हमलावर है। पर्चा रद्द किए जाने से नाराज कांग्रेस के दिग्गज नेता बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले और इसकी शिकायत की। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से नटराजन की उम्मीदवारी बहाल करने की अपील भी की है। भाजपा का कहना है कि नटराजन ने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना कोर्ट में अपने खिलाफ लंबित मामले की जानकारी छिपाई। जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं है और न ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। कांग्रेस का दावा है कि नटराजन का नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया।

Minakshi natrajan

कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन।

नटराजन के खिलाफ 2022 का है मामला

विवाद की जड़ हैदराबाद की एक अदालत में लंबित एक निजी शिकायत जिसमें मीनाक्षी नटराजन का नाम भी शामिल किया गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने अपने चुनावी हलफनामे में इस मामले का उल्लेख नहीं किया और अधूरा नामांकन पत्र दाखिल किया, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना उचित था। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्हें केवल एक निजी शिकायत के संबंध में अदालत से नोटिस जारी हुआ था, जिसे चुनावी नियमों के तहत हलफनामे में बताना आवश्यक नहीं था। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह मामला वर्ष 2022 का है, जब एक महिला ने कांग्रेस के एक सहयोगी पर उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। महिला का दावा है कि उसने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इन आरोपों की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की, लेकिन इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

End of Feed