क्या होती है नागर शैली? जिसमें बना है रामलला का मंदिर, भारत में कितने तरीके से बनाए जाते हैं मंदिर; यहां जानिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 20, 2024, 05:11 PM IST

Ram Mandir Ayodhya: भगवान राम का मंदिर 'नागर शैली' में बनाया गया है। यह भारत में मंदिर निर्माण की एक प्रमुख शैली है। आइए जानते हैं यह शैली क्या है? इसकी विशेषता क्या है? इस शैली में मंदिर किस प्रकार बनाए जाते हैं?

Ram Mandir Ayodhya: भारत...जहां हर पग पर भक्त और भगवान का मिलन होता है, गली-गली में आध्यात्म बहता है। साधक अपने साध्य से मिलने के लिए कहां-कहां नहीं भटकते, लेकिन उनके मन को शांति मंदिरों में ही मिलती है। सीधे तौर पर कहें तो भक्त और भगवान के बीच मिलन की कड़ी और सेतु हैं ये 'मंदिर'। भारत की प्राचीन स्थापत्य कला में इन मंदिरों का विशेष स्थान रहा है। आपने गौर किया होगा तो इन मंदिरों का निर्माण भिन्न-भिन्न तरीकों से हुआ है। यहां उपासना विधियां भी अलग हैं, लेकिन एक बात समान है...वह है भक्त और भगवान के बीच भक्ति।

Ram Mandir

नागर शैली में बना है राम मंदिर

यह सब बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अयोध्या में भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। 22 जनवरी को इस मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसी के साथ रामभक्तों के 500 सालों के संघर्ष और इंतजार की भी जीत होगी।

End of Feed