अमेरिकी राष्ट्रपति ने की 'ट्रंप क्लास' युद्धपोत बनाने की घोषणा, क्या है इसमें खास और किसके खिलाफ, इतिहास का बड़ा बदलाव, पढ़ें- हर जानकारी

Donald Trump Big Change in US Navy: अमेरिकी नौसेना और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने गोल्डन फ्लीट पहल के तहत एक 'ट्रंप-क्लास' युद्धपोत बनाने की योजनाओं की घोषणा की। इस नए जहाज, जिसका नाम USS डिफिएंट है, इसके ढाई साल में तैयार होने की उम्मीद है और इसे देश का 'सबसे बड़ा' जहाज बताया जा रहा है, साथ ही इसमें 'बेहद खतरनाक' हथियार ले जाने की क्षमता भी होगी।

Trump Warships: डोनाल्ड ट्रंप को खुद के नाम से बेहद प्रेम है। इसका सबूत? उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के लिए नई पीढ़ी के जंगी जहाज बनाने की योजना की घोषणा की है, जिन्हें 'Trump-Class' कहा जाएगा। इस हफ्ते ही शुरुआत में फ्लोरिडा में अपने घर से घोषणा करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नए 'ट्रम्प क्लास' के युद्धपोत 'अमेरिकी सैन्य वर्चस्व बनाए रखने, अमेरिकी जहाज निर्माण उद्योग को फिर से जिंदा करने और दुनिया भर में अमेरिका के दुश्मनों में डर पैदा करने में मदद करेंगे।'

trump (27)

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की 'ट्रंप क्लास' युद्धपोत बनाने की घोषणा

ट्रंप अपने युद्ध सचिव, पीट हेगसेथ और विदेश सचिव, मार्को रुबियो के साथ थे। उन्होंने आगे घोषणा की कि ये युद्धपोत 'गोल्डन फ्लीट' नामक एक बड़े नौसैनिक आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा होंगे, जिसका मकसद चीन और दूसरे विरोधियों का मुकाबला करना है।

End of Feed