समझौते के बाद भी क्यों नहीं थम रहा ईरान- US विवाद? समझिए होर्मुज कैसे बन रहा संकट की वजह

Times Now Navbharat Explainer: जून 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता (MoU) जमीन पर नाकाम साबित हो रहा है। ईरान के हालिया मिसाइल हमलों और अमेरिका की जवाबी कार्रवाई ने खाड़ी क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Times Now Navbharat Explainer: जून 2026 में मध्य पूर्व (Middle East Crisis) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठा नजर आ रहा है। कुछ ही दिन पहले जब अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हुए, तो दुनिया ने राहत की सांस ली थी। लेकिन जमीन पर हकीकत बिल्कुल उलट है।

Middle East crisis

क्यों नहीं थम रहा अमेरिका-ईरान विवाद? (फोटो: एआई इमेज)

दोनों देशों (US Iran Conflict) के बीच एक बार फिर तनाव इस कदर बढ़ चुका है कि इसे ब्रिंकमैनशिप (Brinkmanship) यानी युद्ध के मुहाने पर खड़े होने की नीति कहा जा रहा है, जहां एक भी गलत कदम वैश्विक तबाही ला सकता है आखिर इस समझौते के बाद भी दोनों देश शांत क्यों नहीं हो रहे हैं? आइए इस पूरे संकट को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं।

End of Feed