Weather Alert: हीटवेब से लेकर तेज तूफानों का करना होगा सामना, समुद्री जीव भी होंगे खतरे में

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 13, 2023, 01:39 PM IST

अमेरिकी मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस गर्मी में एल-नीनो के विकसित होने की संभावना अब 90 प्रतिशत से अधिक है। जानिए इसका क्या असर हो सकता है।

Chances Of Extreme Weather: धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखा रही है। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। इसी के साथ एल-नीनो के असर की संभावना भी बढ़ती जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एल-नीनो नजदीक आता जा रहा है। अमेरिकी मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस गर्मी में एल-नीनो के विकसित होने की संभावना अब 90 प्रतिशत से अधिक है। मौसम की इस खास घटना में प्रशांत महासागर में पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसके विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं, भीषण हीटवेब से लेकर तेज तूफानों का सामना करना पड़ा सकता है। एनओएए क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, इसका विस्तार सर्दियों तक दिख सकता है।

Extreme Weather And Heatwave

चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं

सेंटर ने कहा है कि मई के मध्य में एक पूर्वानुमानित तीसरी पछुआ हवा चलने और औसत से अधिक समुद्री तापमान के कारण एल-नीनो विकसित होगा। भले ही ये कमजोर हो, लेकिन अल नीनो की संभावना हर हाल में बनी हुई है। साल के अंत में (नवंबर-जनवरी) कम से कम एक मध्यम एल-नीनो के पैदा होने की 80 प्रतिशत संभावना है। 2018-2019 के बाद यह पहला एल-नीनो होगा।

End of Feed