राज्यसभा सीट, लोकसभा चुनाव...,AAP की आंख में पहले से खटक रही थीं स्वाति मालीवाल? प्वाइंटर्स में जानिए सभी कारण

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़े की शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी। इसके पीछे राज्यसभा सीट से लेकर अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और लोकसभा चुनाव जैसे बड़े कारण थे। कई मुद्दों को लेकर पार्टी नेताओं और स्वाति मालीवाल के बीच दूरियां बढ़ती गईं और 13 मई की सुबह यह सबकुछ सामने आ गया।

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के बीच अंदर ही अंदर चली आ रही अंदरूनी कलह खुलकर अब सामने आ चुकी है। यह सब तब हुआ जब 13 मई की सुबह यह खबर आई कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके निजी सचिव बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। हालांकि, तीन दिन तक स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर साइलेंट मोड पर रहीं। 16 मई को जब स्वाति मालीवाल ने पुलिस में बिभव कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, पार्टी और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल आमने-सामने आ गए।

Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल

हालांकि, इस अंदरूनी कलह की शुरुआत 13 मई से शुरू नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि स्वाति मालीवाल और पार्टी के बीच झगड़े की शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी। इसके पीछे स्वाति मालीवाल की राज्यसभा सीट से लेकर अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और लोकसभा चुनाव जैसे बड़े कारण थे। कई मुद्दों को लेकर पार्टी नेताओं और स्वाति मालीवाल के बीच दूरियां बढ़ती गईं और 13 मई की सुबह यह सबकुछ सामने आ गया। आइए जानते हैं वो कौन से कारण थे जिनसे स्वाति मालीवाल पार्टी की आंख में चुभ रही थीं...

End of Feed