देश

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार के पक्ष में उतरी आम आदमी पार्टी, अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट्स

Swati Maliwal Assault Case Update: : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल पूरी तरह आमने-सामने आ गए हैं। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर बिभव कुमार को बचाने का आरोप लगाया है तो आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है। उधर, बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं पूरे मामले के 10 बड़े अपडेट...

Image

स्वाति मालीवाल केस

Photo : BCCL

Swati Maliwal Assault Case Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ चुका है। इस केस में आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर बिभव कुमार को बचाने का आरोप लगाया है, तो वहीं आप की ओर से इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए कहा गया है कि स्वाति मालीवाल ने यह सबकुछ भाजपा के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए किया है।

उधर, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। स्वाति मालीवाल की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया और सीएम हाउस में मामले की जांच और वीडियोग्राफी भी की गई। वहीं, इस मामले में अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की ओर से भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं इस केस में कब क्या हुआ और 10 बड़े अपडेट...

  1. 13 मई को खबर आती है कि स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने ही स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है। इसको लेकर मालीवाल ने सीएम हाउस से ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
  2. सूचना पर दिल्ली पुलिस सीएम हाउस पहुंचती है, लेकिन प्रोटोकॉल के चलते वह सीएम हाउस में दाखिल नहीं हो पाती है। वहां पर स्वाति मालीवाल नहीं मिलती हैं और न ही उनकी ओर से कोई लिखित शिकायत दी जाती है।
  3. 14 मई को आप सांसद संजय सिंह घटना की पुष्टि करते हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस में वह कहते हैं कि स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी हुई है और सीएम अरविंद केजरीवाल घटना पर एक्शन लेंगे।
  4. 16 मई को घटना का आरोपी व पीए बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल के साथ लखनऊ में दिखाई पड़ता है। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेसवार्ता में अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल पर सवाल को पूरी तरह टाल देते हैं।
  5. 16 मई को ही स्वाति मालीवाल पुलिस को बिभव कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत देती हैं और अपने बयान दर्ज करवाती हैं। इसके बाद पुलिस उनका मेडिकल भी करवाया, जिसमें स्वाति मालीवाल को अंधरूनी चोटें आने की बात कही गई।
  6. स्वाति मालीवाल की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया और उनसे इस्तीफे की मांग की, जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बीजेपी से इसपर राजनीति न करने की अपील की।
  7. इस बीच एक सीएम हाउस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्वाति मालीवाल सीएम हाउस में दिखाई दीं और इसमें उन्हें सुरक्षाकर्मियों और बिभव कुमार के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना गया। घटना के इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा कि स्वाति मालीवाल का सच और इसी के बाद मालीवाल और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए।
  8. उधर, स्वाति मालीवाल की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी और 17 मई को पुलिस की एक टीम ने सीएम हाउस में क्राइम सीन को रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी भी की।
  9. आप सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी घटना को बीजेपी की साजिश करार दिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल को मोहरा बनाया गया। उधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी स्वाति मालीवाल को लेकर सवाल खड़े किए।
  10. इस बीच बिभव कुमार की ओर से भी ईमेल के माध्यम से स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम