Strait of Hormuz: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 'ग्लोबल तेल आपूर्ति' को खतरा! समझें 'होर्मुज जलडमरूमध्य' का महत्व

दुनिया भर की निगाहें इस वक्त अमेरिका की ईरान में की गई AirStrike पर लगी है, जिससे बौखलाए ईरान की जवाबी कार्रवाई क्या होगी उसे लेकर कयास सामने आ रहे हैं उसमें से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना भी है...

KEY HIGHLIGHTS
  1. होर्मुज जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नौवहन मार्ग है
  2. जिसका विश्व के बड़े भाग में तेल परिवहन में योगदान है
  3. होर्मुज जलडमरूमध्य अगर बंद होता है तो दुनिया भर के लिए तमाम दुश्वारियां

अमेरिका ने ईरान की परमाणु साइटों पर एयर स्ट्राइक कर दी है, इस सबके बीच सबकी निगाहें अब ईरान के संभावित कदमों की ओर है, गौर हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वैश्विक तेल आपूर्ति (Global Oil Supply) के लिए महत्वपूर्ण है, जिसे बंद करने की धमकी ईरान दे रहा है, बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य अगर बंद होता है तो दुनिया भर के लिए तमाम दुश्वारियां खड़ी हो जाएंगी जानें कैसे...

Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य

होर्मुज जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नौवहन मार्ग है, जिसका विश्व के बड़े भाग में तेल परिवहन में योगदान है। ईरान लंबे समय से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी देता रहा है अपने दुश्मन अमेरिका द्वारा सैन्य हमलों के बाद एक नई धमकी में ईरान ने कथित तौर पर तत्काल जवाबी कार्रवाई का आह्वान किया है।

End of Feed