AAP के लिए राहत लाएगी संजय सिंह की रिहाई! मुश्किल दौर में पार्टी में फूकेंगे नई जान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 3, 2024, 12:03 PM IST

Sanjay Singh Release: संजय सिंह की रिहाई को AAP के लिए एक बहुत बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी के सभी बड़े एवं कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी जेल में बंद हैं।

Sanjay Singh : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को रिहा होने वाले हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान ईडी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया जिसके बाद शीर्ष अदालत ने रिहा करने का फरमान सुनाया। संजय सिंह अभी आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार सुबह उनकी मां और बेटा उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उन्हें रिहा करने वाला कोर्ट का आदेश अभी जेल प्रशासन नहीं पहुंचा है। समझा जाता है कि यह आदेश आते ही उनकी रिहाई हो जाएगी। करीब छह महीने पहले संजय सिंह भी दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार हुए।

sanjay singh

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए संजय सिंह।

संजय सिंह की रिहाई को AAP के लिए एक बहुत बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी के सभी बड़े एवं कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी जेल में बंद हैं। एक तरह से पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व पर कानून एवं जांच एजेंसियों का शिकंजा है।

End of Feed