RBI का साफ संदेश इकोनॉमी मजबूत पर महंगाई चुनौती, जानें EMI से शेयर बाजार तक आप पर क्या असर?

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने साफ संदेश दिया है कि इकोनॉमी फिलहाल मजबूत है। लेकिन, महंगाई बड़ी चुनौती है। जानें RBI गवर्नर के संदेश में आपकी जेब से लेकर शेयर बाजार तक असर करने वाली प्रमुख बातें।

RBI Monetary Policy October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पॉलिसी स्टेटमेंट जारी करते हुए साफ कहा कि रेट कट का दौर खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने पॉलिसी पर रुख को कड़ा (हॉकिश) करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में रेट हाइक से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पूरे पॉलिसी स्टेटमेंट सबकी नजर इस पर ही टिकी थी। लेकिन, इसके अलावा भी उन्होंने इकोनॉमी, महंगाई और रुपये से जुड़ी कई अहम बातें सामने रखी हैं, जो आने वाले दिनों में सीधे तौर पर देश के आर्थिक हालात, आपकी जेब और शेयर बाजार पर असर डालने वाली हैं।

RBI MPC Policy Stance

रिजर्व बैंक ने पॉलिसी स्टांस टाइट किया

RBI गवर्नर ने ग्लोबल इकोनॉमिक हालात और ग्रोथ को लेकर कहा, सितंबर में पश्चिम एशिया संघर्ष के अचानक फिर से तेज होने और उसके नतीजतन वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अस्थिरता ने ग्लोबल इकोनॉमिक सेंटिमेंट को कमजोर किया है। इसने कैपिटल और फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता बढ़ाई है। हालांकि वैश्विक आर्थिक वृद्धि अब भी रेजिलिएंट हुई है, लेकिन 2026 में इसके पिछले वर्ष की तुलना में धीमा होने का अनुमान है।

End of Feed