रईसी की मौत सुप्रीम लीडर खामनेई के लिए बड़ा झटका, एक नहीं कई संकटों से घिरा है ईरान

Ebrahim Raisi Death: रईसी सुप्रीम लीडर खामनेई के बहुत नजदीकी और विश्वासपात्र थे। ऐसे कई मौके आए जब रईसी ने खामनेई को मुश्किल वक्त से निकाला। माना जा रहा था कि वह उनके उत्तराधिकारी हो सकते हैं लेकिन उनके असामयिक निधन से ईरान के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है।

Ebrahim Raisi Death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है। रईसी की मौत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि रविवार को अजरबैजान से लौटते समय रईसी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हेलिकॉप्टर में ईरान के विदेश मंत्री भी सवार थे। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब ईरान कई तरह की चुनौतियों से घिरा हुआ है। अमेरिका और इजरायल के साथ उसकी रिश्ते में तल्खी पहले से मौजूद है। हाल के दिनों में मध्य पूर्व में ऐसे कई राजनीतिक परिदृश्य उभरे हैं जिनमें ईरान की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।

President Ebrahim Raisi

हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति की मौत।

ईरान में सुप्रीम लीडर का होता है अंतिम निर्णय

सबसे बड़ी बात यह है कि ईरान सत्ता के शीर्ष में बदलाव के लिए तैयार हो रहा था। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की उम्र 85 साल की हो गई है। माना जाता है कि अगले कुछ वर्षों में वह इस पद पर बने रहने के योग्य नहीं रह पाएंगे। ईरान को उनके उत्तराधिकारी के चुनाव जैसे बड़ी चुनौती से गुजरना है। ईरान में सरकार का कामकाज का तरीका अन्य देशों की तरह नहीं है। यहां सत्ता की शक्तियां मौलवियों, राजनेताओं और सेना में बंटी हुई है। यहां किसी भी मामले में अंतिम निर्णय राष्ट्रपति का नहीं बल्कि सुप्रीम लीडर का होता है।

End of Feed