पीएम मोदी को 'जी-7 समिट' का न्यौता, दुनिया भर में बढ़ती भारत धाक, क्यों अहम है G-7

India in G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह इस माह कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2025) में शामिल होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पहली बार टेलीफोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी को इस शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया, जानें क्यों अहम है भारत का इसमें शामिल होना...

PM Modi in G7 Summit: भारत को इस वर्ष कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है बता दें कि भारत को आमंत्रित करना देश के बढ़ते ग्लोबल प्रभाव (India's Global Influence) को भी दर्शाता है, G7 दुनिया की सात सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान शामिल हैं।

PM Modi in G-7 Summit

जी-7 शिखर सम्मेलन 2025 में जायेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी का फोन आया, जिसमें उन्होंने भारत को आगामी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस वर्ष जी-7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में 15 से 17 जून के बीच आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण देने पर आभार जताया।'

End of Feed