NDA vs INDIA: क्या वायनाड भूस्खलन राष्ट्रीय आपदा घोषित होगा? राहुल गांधी और सरकार के बीच ठनी; जानें सारा माजरा

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन ने 400 से अधिक लोगों की जान लील ली, जबकि 150 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग तेज हो गई है। राहुल गांधी और मोदी सरकार के बीच इस मसले पर घमासान छिड़ा हुआ है।

Politics on Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से हुई मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, अब तक 150 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस विनाशकारी लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बार-बार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए ये दलील दी है कि नियम में वायनाड जैसी घटनाओं को 'राष्ट्रीय आपदा' मानने की अवधारणा नहीं रही है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या वायनाड भूस्खलन राष्ट्रीय आपदा घोषित होगा? आपको इस लेख में बताते हैं कि इस मसले पर किसने क्या कहा।

Rahul Gandhi Modi Sarkar on Wayanad Landslide

वायनाड की घटना पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की बड़ी मांग।

राहुल ने कहा, राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गत 30 जुलाई को केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद आई आपदा का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, लोगों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने तथा समग्र पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए यह भी कहा कि वायनाड में यह देखना सुखद था कि पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न विचारधारा और समुदायों के लोग आगे आए।

End of Feed