मुख्तार अंसारी के नाम से ही सहम उठते थे लोग... हत्या, अपहरण, फिरौती और दंगा थी उसकी पहचान

Mukhtar Ansari: एक वक्त था जब पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग मुख्तार अंसारी के नाम से डर जाते थे। यहां तक कि यूपी में कई सरकारें आई और गईं... पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी का रुतबा और दबदबा कभी कम नहीं हुआ। लेकिन जबसे यूपी में योगी की सरकार आई दूसरों के लिए डर का दूसरा नाम मुख्तार... डर-डर के जीता रहा।

Synonym of Fear Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडागर्दी के सबसे बड़े पर्यायवाची के तौर पर मुख्तार अंसारी का जिक्र किया जाता रहा है। मूंछों पर ताव देने वाले मुख्तार अंसारी की जिदंगी का अंत हो चुका है, उसकी जिंदगी के आखिरी दिन ऐसे नहीं रह गए थे कि वो अपनी मूंछों को बेफिक्री से ताव दे सके। पूर्वांचल में जो मुख्तार अंसारी लोगों के लिए डर और डिप्रेशन का नाम था, उसको जब मौत ने अपनी आगोश में लिया तो वो खुद सहमा हुआ था। जेल की सलाखों में मुख्तार अंसारी डर और डिप्रेशन के साए में जेल में ज़िंदगी बीता रहा था और इसी खौफ में उसकी जिंदगी का अंत हो गया।

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की अपराध कुंडली।

एक वक्त था जब पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग मुख्तार अंसारी के नाम से डर जाते थे। यहां तक कि यूपी में कई सरकारें आई और गईं... पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी का रुतबा और दबदबा कभी कम नहीं हुआ। लेकिन जबसे यूपी में योगी की सरकार आई दूसरों के लिए डर का दूसरा नाम मुख्तार अंसारी... डर-डर के जीता रहा और आखिर उसके अध्याय का अंत हुआ।

End of Feed