जिनका मकसद था मोदी को हराना, वो सीटों के मुद्दे पर ही टूट गए, मिशन 2024 से पहले INDIA Alliance बिखरा!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2024, 09:17 PM IST

INDIA Alliance: आज से करीब 2 महीने पहले नीतीश कुमार की पहल पर कई पार्टियां एकजुट हुईं थीं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, लिहाजा जिम्मेदारी भी उसकी ज्यादा थी। विपक्षी पार्टियों के इस जुटान को INDIA Alliance यानि कि इंडिया गठबंधन कहा गया।

INDIA Alliance: जिस इंडिया गठबंधन का मकसद मोदी को 2024 में हराना था, वो खुद चुनाव से पहले बिखरते दिख रहे हैं। इंडिया गठबंधन को खड़ा करने वाले नीतीश कुमार खुद बीजेपी के साथ जा चुके हैं। ममता बनर्जी और केजरीवाल अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। जयंत चौधरी कभी भी बीजेपी के साथ जाने की घोषणा कर सकते हैं। मतलब विपक्ष का बिखराव देखकर ऐसा लग रहा है मानों चुनाव से पहले ही इन्होंने हार मान ली हो।

End of Feed